सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढककर बंद घर से 5 लाख की चोरी

बोकारोः पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के डायमंड सिटी कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक घर से 5 लाख रुपए की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार डायमंड सिटी मकान संख्या 15 के गृह स्वामी सुरेंद्र कुमार अपने पैतृक गांव गया (जिला) गए हुए थे।

गहना समेत चांदी के बर्तन और कपड़े ले गए चोर

उनके पिता भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि हमारा लड़का सुरेंद्र रोज सुबह सीसीटीवी फुटेज मोबाइल के द्वारा देखता था आज सुबह उसने देखा कि सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढका गया है फिर उन्होंने डायमंड सिटी के पड़ोस के रहने वाले लोगों से संपर्क किया तब चोरी की घटना का पता चला।

बोकारो चोरी 22Scope News

ये भी पढ़ें-ऐसा क्या हुआ कि एमएस धोनी को करना पड़ा अपने जिगरी दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी का केस… 

पिता भुवनेश्वर ने बताया कि सामने गेट में ताला लगा हुआ था पीछे के चारदीवारी फांद कर अंदर का इंटरलॉक और ताला तोड़कर लगभग 5 लाख की चोरी कर ली गई है।

जिसमें गहना समेत चांदी के बर्तन और कपड़े की चोरी हुई है। स्थानीय थाना पिंड्राजोड़ा को इसकी आवेदन भी दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...