रांची: जनवरी है तथा आज देश भर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है तथा आज हजारीबाग में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर हजारीबाग के झील परिसर में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया जिसे डीसी नैंसी सहाय ने हरी झंडी दिखा कर रेस की शुरुवात की ।
इस रेस का उद्देश्य मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था इसमें सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने भाग लिया तथा इस मौके पर हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि मतदाता दिवस के अवसर पर आज यह क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया है कल गणतंत्र दिवस भी है तथा उद्देश्य मतदाताओं को प्रेरित करना है तथा खासकर उन मतदाताओं को प्रेरित करना है जो नए-नए मतदाता बने हैं तथा आज जिले भर में भी कई तरह के कार्यक्रम होने हैं।
वही उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया ने बताया की आज बीएलओ को भी डीसी सहाय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अच्छा काम किया है । आपको बता दूं कि इस वर्ष 30663 नए वोटर अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं जिसमें 23 थर्ड जेंडर भी शामिल है इससे पहले थर्ड जेंडर की संख्या 7 थी लेकिन अब यह संख्या 23 हो गई है

















