Advertisement
Advertisement

सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट

रांची: सीबीआई ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के मामले में  क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. रिपोर्ट  में बताया गया है कि मामले में छानबीन की गई, मगर घोटाले को लेकर छानबीन के दौरान कोई ठोस साक्ष्य हासिल नहीं किए जा सके.

इसलिए इस मामले को बंद कर दिया जाए. कोर्ट में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट जमा कर ली गई है. झारखंड हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 25 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय खेल घोटाले को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की थी.

पहली प्राथमिकी होटवार स्थित स्पोर्टस कांप्लेक्स निर्माण में हुई गड़बड़ी को लेकर की गई थी. इस मामले में सीबीआई ने अज्ञात पब्लिक सर्वेंट्स एवं अज्ञात प्राइवेट पर्सनस के खिलाफ जांच प्रारंभ की थी.

इसी मामले में सीबीआई ने डेढ़ साल से अधिक समय तक जांच की. वही, दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत 20 फरवरी को सुनवाई करेगी.

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...