प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना, चेन्नई और रांची में एसआइटी का छापा, 11 हिरासत में

रांची: योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (जेएसएससी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में एसआइटी ने पटना, चेन्नई व रांची में छापेमारी की है. इस दौरान एसआईटी ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है.

इनमें से पांच लोगों की संलिप्तता की जानकारी पुलिस को मिली है. वहीं, छह अन्य संदिग्धों से एसआइटी की पूछताछ जारी है. इनकी संलिप्तता पर साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

इसे भी देखे: प्रेमिका के चक्कर में दोस्त ने लिया दोस्त की जान, 2 आरोपी गिरफ्तार

जिन 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें से किसी का भी संबंध जेएसएससी से नहीं है। गिरफ्तार लोगों में कुछ एैसे लोगा है जिन्होंने प्रश्न पत्र वायरल किया था. इसके अलावा इनमें से कई अप्रत्यक्ष रूप से इस गिरोह से जुड़े बताये जाते हैं.

वहीं दो दिन पहले इस मामले में आईजी के आवासी कार्यालय में जेएसएसी के कनीय पदाधिकारियों से भी पूछताछ की गयी थी. इस मामले में जेएसएसी की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी, उप सचिव संजय कुमार साह, अवर
सचिव हरेंद्र किशोर राम और प्रधान आप्त सचिव संतोष कुमार ने मुख्य सचिव को पत्र भेज एसआइटी के पुलिस अफसरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

इसे भी देखे: 11 से 15 तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

उल्लेखनीय है कि प्रश्नपत्र लीक मामले में संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी ने नामकुम थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्राथमिकी में कहा गया था कि 28 जनवरी को तृतीय पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा थी.इस दिन दोपहर में ई-मेल के जरिये सामान्य ज्ञान परीक्षा के उत्तर विकल्प के साथ चार पेज में भेजे गये थे.

मिलान करने पर प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद परीक्षा की अगली तिथि चार फरवरी तय की गयी थी. बाद में परीक्षा को ही रद्द कर दिया गया था.

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...