धनबाद के लोगों का दबाव है, मैं चुनाव लडूं : सरयू राय

धनबाद: निर्दलीय विधायक सरयू राय शुक्रवार को धनबाद पहुंचे. संवाददाताओं से बातचीत में सरयू राय ने कहा कि मेरे एक समर्थक को बाघमारा विधायक और धनबाद से लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो ने धमकी दी है.

मैं अपने समर्थक के लिए खड़ा हूं, उन्होंने कहा कि कतरास और आसपास के क्षेत्र में ढुलू महतो रंगदारी वसूलते हैं. प्रति ट्रक 12 सौ रुपये का इनका रंगदारी टैक्स है. दर्जनों आपराधिक मामले हैं.

सरयू राय ने कहा कि वह धनबाद से चुनाव लड़ने की सारी परिस्थिति देख रहे हैं. भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे थे. उनका कहना था कि आप चुनाव लड़ें.

सरयू राय  ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले में मासस नेता अरूप चटर्जी से भी बात की है. कांग्रेस के नेता भी संपर्क में हैं. कांग्रेस की सूची जारी नहीं हुई है. उनके लिस्ट का भी मैं इंतजार कर रहा हूं.

मैं एक कॉमन उम्मीदवार बनता हूं, तो फिर विचार करूंगा. श्री राय ने कहा कि ढुलू महतो के पास अकूत संपत्ति है. धनबल और गुंडा बल भी है. ऐसे में चुनाव पूरी मजबूती से लड़ना होगा. वर्तमान हालात को देखते हुए मेरे ऊपर दबाव बहुत है. धनबाद को लेकर सारे दलों का स्टैंड साफ होने के बाद ही कोई फैसला करूंगा.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...