मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां राजद के एक नेता को दबंगई करना महंगा पड़ गया है। बताया जा रहा है कि राजद के प्रदेश महासचिव शाश्वत गौतम ने अपने चोरमा चौक वाले मार्केट के लाइन कटने से आग बबूला हो गए थे। वे अपने रायफल को लेकर बिजली विभाग के एक कर्मचारी (लाइन मैन) को धमकाने उसके गांव में पहुंच गया। जहां नेता जी की दबंगई तो नहीं चली उल्टे गांव वाले ने मिलकर नेता जी फजीहत शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों नेता जी का रायफल छीनना शुरू कर दिया और नेता जी के साथ हाथापाई शुरू हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने नेता जी का रायफल को जब्त कर लिया और किसी तरह मामले को शांत कराया।
यह भी पढ़े : मोतिहारी में अपराध की योजना बनाते चार अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
राजीव रंजन की रिपोर्ट


















