शाहनवाज का INDI गठबंधन पर तंज, कहा- कैंडिडेट के लिए छपवाएगी इश्तहार

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के नेता व पूर्व एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन ने इंडिया गठबंधन पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां एनडीए ने बिहार की 40 सीटों के लिए अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र कई सभाएं कर चुके हैं और कई सभाओं की लिस्ट फाइनल हो चुकी है।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वहीं इंडिया महागठबंधन न अभी तक ना तो प्रत्याशियों की घोषणा की है और ना ही स्टार प्रचारक की सभा तय हो पा रही है। बिहार में 40 सीट का दावा करते हुए शाहनवाज हुसैन ने महागठबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है। इसके बावजूद महागठबंधन के पास ना तो कैंडिडेट है और ना ही कोई एजेंडा है। शाहनवाज हुसैन ने महागठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि अब इश्तिहार छपवाकर कैंडिडेट की घोषणा करें।

यह भी पढ़े : शाहनवाज ने कहा- सहनी के महागठबंधन में आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...