BREAKING NEWS- बांका में बम विस्फोट, चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी

BREAKING NEWS

बांका: बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में बम फटने से चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद धोरैया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है एक घर में बम बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बम फट गया जिससे पास में खेल रहे चार बच्चे चपेट में आ गए और जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें- हम बांटते हैं कलम और BJP बांटती है तलवार…, तेजस्वी ने कहा ‘मोदी जी चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ’

फिलहाल पुलिस बम फटने के सही कारणों को लेकर छानबीन कर रही है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरो गांव में अचानक बम फटने से चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है घर में बम बनाने के दौरान बम फट गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अहीरों गांव में एक घर के सामने मोहम्मद इस्माइल अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र कुर्बान व 11 वर्षिय मुस्तफा और मोहम्मद सद्दाम के पुत्र 5 वर्षीय सनल्लाह एवं मोहम्मद असी शहनाई के 7 वर्षीय पुत्र अब्बू अलीफा सभी चारों बच्चे खेल रहे थे। अचानक ऊक्त जगह एक बम फट गई। जिसमें चारों बच्चे चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें- सच्चिदानंद राय के चुनाव लड़ने की बात पर BJP की दो टूक….

बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से सभी को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं धोरैया अस्पताल में सभी का इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों बच्चों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। जिसमें से दो बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- RAILWAY HALT नहीं तो वोट नहीं का लगा नारा, जानें क्या है मामला

वहीं दूसरी और घायल बच्चों के मां ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान किसी ने बम फेंक दिया। जिसमें बम विस्फोट होने से चारों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धोरेया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बम फटने से चार बच्चे जख्मी हुए हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। बम फटने को लेकर पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BREAKING NEWS

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img