‘मां का आदेश मिल चुका है लड़ेंगे काराकाट से ही चुनाव’

272
'मां का आदेश मिल चुका है लड़ेंगे काराकाट से ही चुनाव'
Advertisment

रोहतास : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ने की खबरों को पूरी तरह से खारिज किया। पवन सिंह ने कहा कि उन्हें उनकी मां का आदेश मिल चुका है और इसीलिए वह काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, बीते दिन पटना में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि वह पवन सिंह से बात करेंगे ताकि वह काराकाट से चुनाव नहीं लड़ें।

Advertisment

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के बयान के बाद पवन सिंह ने कहा कि मां के आशीर्वाद से चुनाव लड़ने के लिए निकल चुके हैं पीछे हटने की तो बात हीं करूंगा। स्वाभिमान से समझौता कभी नहीं करता मनोज तिवारी हमारे बड़े भाई हैं उनका सामान है लेकिन मैं चुनाव काराकाट से लडूंगा। काराकाट की जनता मुझे समर्थन दिया है। मुझे लोगों ने भोजपुरी का पावर स्टार बनाया है।

यह भी पढ़े : Breaking : पवन का ऐलान, काराकाट से लड़ेंगे चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Advertisement