भगवान भरोसे चल रहा देश, लखीमपुर खीरी मामले पर बोले सीएम हेमंत

रांची: हेमंत सोरेन ने यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होने कहा कि देश भगवान भरोसे चल रहा है और जनता ही इसका निदान निकालेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह विगत कुछ महीनों से किसान सड़कों पर है. वहीं केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री और विधायक किसानों को अंगूठा दिखा रहे हैं. अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों को कुचलने की कोशिश की जा रही है.

सीएम पेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे लगता है भारतीय राजनीति के इस क्रूर चेहरे से सबको सीख लेनी चाहिए. देश भगवान के हाथों में है और देश भगवान भरोसे चल रहा है. उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में जनता के निर्णय से ही परिवर्तन होगा. किसानों और उनके परिवारों के लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं है. पूरे राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मृत किसानों को श्रद्धांजलि देंगे.

रिपोर्ट- मदन

जेएमएम का 43वां स्थापना दिवस, सीएम हेमंत सहित कई नेता करेंगे संबोधित

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Army Job Fraud: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 7...

झारखंड और बिहार के सात युवकों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया...

Jharkhand News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 877 माध्यमिक आचार्यों...

 झारखंड में 877 माध्यमिक आचार्यों को हाईकोर्ट के आदेश और काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से...

Railway Project: चांडिल-मुरी रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी, 897 करोड़...

रेलवे बोर्ड ने चांडिल-मुरी के बीच 59.49 किमी रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी है। 897.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे रांची से...