हजारीबाग में इंडिया एलायंस से सीपीआई नाराज, उतारेगी अपना उम्मीदवार

हजारीबाग. हजारीबाग में इंडिया एलायंस – हजारीबाग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इंडिया एलायंस के द्वारा हजारीबाग में कम्युनिस्ट पार्टी को सीट नहीं दिया गया, जिससे हम सभी नाराज हैं और हम अब एक अपना कैंडिडेट हजारीबाग लोकसभा सीट से उतार रहे हैं, जिनका नाम अनिरुद्ध कुमार है।

हजारीबाग में इंडिया एलायंस से सीपीआई नाराज

उन्होंने बताया कि हम सभी हजारीबाग के गांव-गांव एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात करेंगे और वोट देने की अपील करेंगे। इंडिया एलायंस अगर चाहता तो एक सीट हमें हजारीबाग से दे सकता था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया, जिससे हम काफी दुखी हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन चुका है। अगर एक सीट भी का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हजारीबाग से भी ले आती तो, उसे फिर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता। इसका भी ख्याल इंडिया एलायंस ने नहीं रखा।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ 2 युवक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलईठ गांव में छापेमारी कर...

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...

NRHM Jorapokhar Scam: 17 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! एनआरएचएम...

NRHM Jorapokhar Scam: नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के जोड़ापोखर घोटाले के सिलसिले में पहले से जेल में बंद आरोपी प्रमोद कुमार सिंह की...