Commercial Advertisment

PM के आगमन को लेकर किले में तब्दील हुआ पटना, अधिकारियों ने लिया जायजा

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी पटना में आगमन को लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही है। कल यानी 12 मई को पीएम मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर पटना में रोड शो करने वाले हैं। पटना के कई बड़े अधिकारी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि पीएम के रोड शो में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग किया गया है।

आपको बता दें कि पटना के एसएसपी सह डीआईजी राजीव मिश्रा, सीटी एसपी और डीएसपी घूम-घूमकर ले तैयारियों का जायजा रहे हैं। डाकबंगला, पिरमुहानी, कदमकुआं, बाकरगंज में तैयारी का जायजा लिया गया है। पटना एसएसपी से न्यूज 22स्कोप की टीम ने तैयारियों के बारे में पूछा। दरअसल, कल पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पटना यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर दिया है, साथ ही रूट चार्ट भी जारी हो गया है।

यह भी पढ़े : PM मोदी के रोड-शो के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...