PM के पटना दौरे को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, SSP ने ली जायजा

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 20 मई को बिहार की राजधानी पटना दूसरी बार आ रहे हैं। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। आज वह झारखंड से रैली करके रात में पटना लौटेंगे। वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पटना एसएसपी सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा घूम-घूमकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर राजेंद्र नगर स्थित स्व. सुशील कुमार मोदी के आवास तक ट्रैफिक को भी रूट में भी बदलाव किया गया है। सभी लोग वैकल्पिक रास्ता का प्रयोग कर सकते हैं।

GOAL Logo page 0001 18 22Scope News

पीएम मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा आज होने वाला है। आठ दिन पीएम मोदी का दूसरा बिहार दौरा है। आज शाम 7 :15 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे दिवंगत बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के आवास राजेंद्र नगर जाएंगे। पीएम मोदी 8:15 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। पार्टी नेताओं के साथ चुनाव की स्थिति और तैयारी पर विचार विमर्श करेंगे। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़े : श्रद्धेय सुशील मोदी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, राज्यपाल व मुख्यमंत्री हुए शामिल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...