Ranchi Crime : दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी, गैस कटर से….

Ranchi Crime – राजधानी रांची में कल रात चोरों ने सेंधमारी कर मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी कर ली। घटना जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पुराना विधानसभा के समीप सेक्टर 2 मार्केट की बताई जा रही है। हालांकि चोरी करते हुए चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

गैस कटर से दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे चोर

घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज रात मोबाईल दुकान के शटर को चोरों ने पहले गैस कटर से काटा और फिर दुकान के अंदर घुसे। चोरों ने दुकान में रखे करीब 10 लाख रुपए के महंगे मोबाईल फोन चुरा लिए।

गोल 9 22Scope News

ये भी पढ़ें- Big Breaking : मंत्री आलमगीर आलम को ईडी का समन….

यही नहीं चोरों ने दुकान में रखे और भी महंगे सामानों के साथ कैश भी उड़ा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार दुकान से करीब 30 लाख रुपए के सामान की चोरी हुई है। इस घटना में चोरी को तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...