MADHEPURA में महिला की गला रेत हत्या, पुलिस जुटी जांच में

मधेपुरा: मधेपुरा के सुखासन गांव में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतिका की पहचान सुखासन वार्ड संख्या 8 निवासी पांडव यादव की 40 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में की गई। मृतिका रीता देवी के भतीजे नीतीश कुमार ने बताया कि बीती रात रीता देवी अपने बगल के खेत से काम कर वापस घर लौट रही थी कि रास्ते में बदमाशों ने उसे पकड़ कर गला रेत कर झाड़ी में फेंक दिया। परिजनों को घटना की जानकारी अहले सुबह हुई।

इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर सुखासन पुलिया के समीप मृतिका के चप्पल और कान की बाली भी मिली है, तथा वहीं पास में ही पुलिया के नीचे महिला का शव भी बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं एएसपी प्रवेंद्र भारती, थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- दोपहर 1 बजे तक बिहार में कुल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA

MADHEPURA

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...