Lok Sabha Election : पांचवें चरण में फिल्म इंडस्ट्री की इन हस्तियों ने डाला वोट

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के आज पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। इस चरण में फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने वोट डाला। अभिनेता आमिर खान ने किरण राव के साथ मुंबई में वोट डाला। गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने मुंबई में वोटिंग की। साथ ही अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने भी मुंबई में वोट डाला।

Lok Sabha Election : इन हस्तियों ने डाला वोट

फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल के साथ मुंबई में वोटिंग की। हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। साथ ही दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने मुंबई में वोट किया। वहीं फिल्म अभिनेता गोविंदा ने भी मुंबई में वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि कृपया अपने घरों से बाहर निकलकर वोट करें।

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी और मां के साथ मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मुंबई में पत्नी संग वोट डाला। वहीं पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई और चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को हो गयी है। पांचवें चरण की वोटिंग आज 20 मई को हो रही है। इसके अलावा छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

गोल 12 22Scope News

 Ranchi Travel: दशहरा पर रांची से देव दर्शन की तैयारी, ट्रेनों...

दशहरा की छुट्टियों में रांची से धार्मिक शहरों की यात्रा का क्रेज बढ़ा है। प्रयागराज, पुरी, देवघर, जम्मू और दिल्ली की ट्रेनों में सीटें...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Weather का बदलेगा मिजाज, बारिश से...

 झारखंड में आज बारिश से राहत के आसार हैं। मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा, जबकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज के...

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...