हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह पहुंचे बिक्रम, रामकृपाल के लिए मांगे वोट

नौबतपुर : बिहार में लोकसभा का चुनाव नजदीक आते ही हर पार्टी के लोग अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। अपनी पार्टी को जिताने के लिए हर नेता अपने-अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा जोर-शोर से करने लगें हैं। बता दें कि एनडीए गठबंधन से जुड़ी हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह मंगलवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के बिक्रम विधानसभा का दौरा किया। जहां बिक्रम में बैठक करते हुए एनडीए गठबंधन के बारे में लोगों से बातचीत की। इसके साथ ही जहां दिक्कतें आ रही है उसका समाधान करने की भी बात कहीं।

अनिल सिंह ने कहा कि पिछली बार पाटलिपुत्र में रामकृपाल यादव को एक लाख वोट कम आया था। जिसका मुख्य कारण था कि हमलोगों कि पार्टी हम राजद के साथ जुड़ी हुई थी। लेकिन इस बार हमारी हम पार्टी एनडीए के साथ जुड़ी है तो एक लाख वोट पिछली बार से अधिक आएगी और रामकृपाल यादव भारी बहुमत से विजयी होंगे।

यह भी पढ़े : किसानों से मुलाकात करने पहुंचे विजय सिन्हा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...