RJD प्रदेश अध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा…

पटना: लोकसभा चुनाव में देश में एनडीए की सरकार बन गई है। एक तरफ एनडीए के नेता देश में विकास की बात करते हैं तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेता एनडीए सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इसी कड़ी में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दस वर्षों के शासन काल में देश के सामान्य आदमी की कोई खोज खबर नहीं ली।

हर क्षेत्र में यह साफ दिखाई दे रहा है कि मोदी जी ने सामान्य आदमी को किस तरह से दरकिनार किया है। उन्होंने रेलवे का उदहारण देते हुए कहा कि रेल हमारे देश में आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। रोजाना दो करोड़ से अधिक लोग रेल यात्रा करते हैं। मोदी जी ने रेल को आधुनिक बनाने की शुरुआत की है। उन्होंने रेलवे को इतना महत्वपूर्ण माना है कि हर वंदे भारत का उद्घाटन खुद ही करते हैं। इस वक्त देश में 102 वंदे भारत ट्रेन चल रही है। वंदे भारत ट्रेन जब गुजरती है तो आम आदमी बस देखते रहता है वह उनके लिए एक सपना मात्र है।

वहीं दूसरी तरफ आम लोगों के चलने वाली रेल गाड़ियों की हालत दयनीय है। बिहार की अधिकतम आबादी रोजी रोटी के लिए हर वर्ष पलायन करती है। उनके चढ़ने वाली ट्रेन की हालत देखने के बाद प्रतीत होता है कि भेड़ बकरी और इंसान में कोई अंतर ही नहीं है। स्थिति यह है कि लोग शौचालय में बैठ कर यात्रा करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में बिहार में श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए रोजगार का व्यवस्था करना भी संभव नहीं दिख रहा है।

मोदी जी की विकास की दृष्टि बिहार में भी अलग नहीं है। इसकी गवाही पटना भी दे रही है जहां अभी स्मार्ट शहर बनाने का अभियान चल रहा है। स्मार्टनेस का मतलब है कि सड़कों के किनारे तरह तरह के काम करके जीने वाले लोगों को पटना से खदेड़ना। उनका अभियान है कि पटना को स्मार्ट बनाए और पूरा बिहार गंवई बन कर रहे। गरीबों के नाम पर राजनीति करने वालों को बिहार की सच्चाई नजर नहीं आ रही है।

Leshi Singh ने किया दावा, ‘भारी मतों से जीतेंगे रुपौली विधानसभा’

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
RJD RJD RJD RJD

RJD

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...