Maintenance के नाम पर बिजली बाधित होने से जनता परेशान

पटना सिटी : भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्युत विभाग को बिहार में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और बिजली कटौती पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाबजूद भी मेंटेनेंस के नाम पर बिजली बाधित होने से जनता में नाराजगी है। वहीं पटना सिटी के कई इलाके में पिछले एक माह से बिजली बाधित होने से नाराज जनता और महागठबंधन के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च निकाला। पादरी के हवेली स्थित बिजली ऑफिस का घेराव कर हंगामा किया। साथ ही बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की।

वहीं आक्रोशित लोगों का कहना था कि मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर फॉल्ट और केबुल फाल्ट के नाम पर बिजली की भारी कटौती की जा रही है। रात में सोने के समय भी कई घंटों तक बिजली बाधित कर दिया जाता है। जिसके कारण इनवर्टर भी काम करना बंद कर देता है। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में लोगों की परेशान बढ़ रही है। बिजली बाधित रहने से ज्यादातर छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे है और पीने के पानी की समस्या भी गहरा गया है।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में विद्युत विभाग जनता की समस्या पर ना ही ध्यान दे रही है और ना ही मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देश का पालन कर रही है। वहीं बिजली विभाग के विद्युत अभियंता का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण लोड बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इसे जल्द दूर करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : NMCH अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...