Chhattisgarh के इन बच्चों को इसी महीने से मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब गरीबों के बच्चे पैसे के अभाव में अफसर बनने के सपने को चकनाचूर नहीं होने देंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब बच्चों को मुफ्त में कोचिंग सुविधा देने जा रही है। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में जुलाई महीने से ही मुफ्त कोचिंग क्लास की शुरुआत होने जा रही है। मुफ्त कोचिंग पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को दी जाएगी।

मुफ्त कोचिंग क्लास छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, महासमुंद जिला में शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि पीएससी, व्यापम और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग सुविधा जल्दी से उपलब्ध कराई जाए।

मामले को लेकर राज्य के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि यह योजना छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों को भी मुफ्त में शिक्षा देने की योजना लेकर सरकार आ गई है। उन्होंने कहा कि इस मुफ्त की कोचिंग से बच्चों को कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का मौका मिलेगा और वे इसका लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में गरजे Munger MP ललन सिंह, विपक्ष पर जम कर बोला हमला

https://youtube.com/22scope

Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh

Chhattisgarh

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...