Advertisment

डीपी ज्वेलर्स में लूटकांड में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

रांची: जगन्नथपुर थाना स्थित डीपी ज्वेलर्स में लूटकांड में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लूट के बाद कारोबारियों ने पुलिस को दो दिन का वक्त अपराधियों को पकड़ने के लिए दिया था,लेकिन पुलिस अपराधियों तक अब तक नहीं पहुंच पाया है।

अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कारोबारियों में काफी रोष है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि बिहार के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। एसआइटी ने फुटेज के आधार पर बिहार के कई जिलों में छापेमारी की है।

अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान लूट की ही बाइक का इस्तेमाल किया था। अपराधियों ने जिस प्रकार लूट की घटना को अंजाम दिया है, उससे यह स्पष्ट है कि पूरी योजना बनाकर और रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है।

जगन्नाथपुर इलाके से अपराधी निकल गए और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। हालांकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने छह पुलिसकर्मियों को उसी दिन सस्पेंड कर दिया था। लूटपाट और छिनतई करने वाले अपराधी भागने के लिए जगन्नाथपुर व तुपुदाना रोड का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी थानेदार सतर्क नहीं हैं।

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...

Sahyog Camp Update: बिहार में 5.83 लाख आवेदन, 5.33 लाख मामलों...

बिहार में सहयोग शिविर अभियान के तहत 5.83 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5.33 लाख मामलों का समाधान हो चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग...

Flood Fighting Review: बिहार में कटावरोधी कार्यों की समीक्षा, जल संसाधन...

बिहार में बाढ़ और कटावरोधी कार्यों की समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव ने संवेदनशील तटबंधों पर 24x7 निगरानी, संसाधनों की उपलब्धता...