Ranchi Crime : अपराधी बेलगाम ! दुकान का दरवाजा तोड़कर उड़ा लिये इतने रुपए…

Ranchi Crime : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन किसी ना किसी घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। कहीं चोरी तो कहीं डकैती, कहीं हत्या तो कहीं छिनतई जैसी कई संगीन घटनाएं बेधड़क होकर अंजाम दिया जा रहा है। जबकि पुलिस इन अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम है।

Ranchi Crime : बिरसा चौक में दुकान का ताला तोड़कर चोरी

इसी से जुड़ा एक मामला राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से निकलकर सामने आ रहा है। बिरसा चौक के उदय हार्डवेयर दुकान में बीती रात चोरी की घटना हुई है। अपराधियों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर से करीब 50 हजार के सामानों की चोरी कर ली है।

ये भी पढ़ें- Giridih : ड्राइविंग के दौरान आई नींद और फिर हो गया… 

घटना का पता तब चला जब दुकान मालिक सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है जिसके बाद दुकान मालिक को चोरी की घटना का पता चला। घटना के बाद दुकान संचालक ने जगन्नाथुर थाने में मामला दर्ज कराया है। सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...