न्यायायुक्त की फर्जी आइडी से ठगी का प्रयास

रांची: फर्जी अकाउंट बनाकर न्यायायुक्त दिवाकर पांडे के नाम से  अज्ञात व्यक्ति ने अधिवक्ताओं से ठगी का प्रयास किया।

फेक एकाउंट बनाकर वाट्सएप के जरिए अधिवक्ता मनोज को मैसेज भेजा गया। अधिवक्ता मनोज से 50 हजार रुपये की मदद मांगी गई। जिस पर अधिवक्ता ने कहा कि इतना नहीं हो सकता है।

इसी तरह का मैसेज अन्य वकीलों को भेजा गया। जिस नंबर से मैसेज भेजा जा रहा है वह नंबर 94-742039835 है। 94 श्रीलंका का कोड है। इसकी जानकारी जब जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही को मिली तो सबसे पहले न्यायायुक्त को सूचित किया।

इसके बाद अधिवक्ताओं को सूचित किया कि इस तरह के मैसेज गलत व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। इस तरह के मैसेज पर संज्ञान न ले। ऐसे मैसेज को नजर अंदाज करने की अपील की है।

न्यायायुक्त के फोटो और पद का दुरुपयोग कर ठगी की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...