बिहार झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा, मई में जोड़े 01.88 लाख नये मोबाइल ग्राहक

रांची. ट्राई ने मई 2024 का कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जियो और बीएसएनएल ने ग्राहक जोड़े हैं, जबकि एयरटेल समेत वोडा आइडिया को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। मई में बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 01.88 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है। अप्रैल 2024 में जियो के पास 4 करोड़ 14 लाख 99 हजार 744 ग्राहक थे, जो मई में बढ़कर 4 करोड़ 16 लाख 87 हजार 594 हो गए हैं।

बिहार झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड में बीते मई महीने में भारती एयरटेल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। एयरटेल ने मई 2024 में बिहार सर्किल 5710 ग्राहकों को खोया है। अप्रैल 2024 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 14 लाख 79 हजार 959 ग्राहक थे, जो मई में घटकर 04 करोड़ 14 लाख 74 हजार 249 रह गया है।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को भी मई महीने में 10377 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। अप्रैल 2024 में वोडा-आइडिया के पास 77 लाख 23 हजार 950 ग्राहक थे, जो मई में घटकर 77 लाख 13 हजार 573 रह गए हैं।

मई की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल ने भी बिहार सर्किल में 12 हजार 248 नए ग्राहकों को जोड़ा है। अप्रैल में बीएसएल के पास 52 लाख 43 हजार 821 ग्राहक थे, जो मई में बढ़कर 52 लाख 56 हजार 069 हो गए हैं। मई की ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में मई 2024 में 01 लाख 84 हजार 011 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। बेहतरीन 5G कवरेज और वायरलाइन के जरिए स्थाई कनेक्टिविटी, भरोसेमंद वाईफाई, 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और दर्जन भर से ज्यादा OTT प्लेटफार्म के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस Jio से जुड़ रहे हैं।

Saffrn

Trending News

 Indian Bank Theft Case: रांची की अपर बाजार शाखा से गोपनीय...

रांची के इंडियन बैंक अपर बाजार शाखा से संवेदनशील बैंक दस्तावेज और ग्राहक अभिलेख चोरी हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद, धोखाधड़ी की आशंका...

 Treasury Scam Update: लेखा शाखा में जमे पुलिसकर्मियों पर सख्ती, 48...

 झारखंड सशस्त्र पुलिस मुख्यालय ने लेखा शाखा में 3 साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश दिया।...

Jharkhand High Court News: अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची DC को...

 झारखंड हाईकोर्ट ने श्रम विभाग की अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची उपायुक्त को अवमानना नोटिस जारी किया। प्रधान सचिव और DC को अगली सुनवाई...

 JPSC Answer Key Controversy: 24 घंटे में दूसरी आंसर-की, फिर भी...

 जेपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की दूसरी आंसर-की 24 घंटे में जारी की, लेकिन पुराना नोटिस ही अपलोड किया। कई उत्तरों में...

Ranchi Weather Update: 3 दिन बाद गर्मी से राहत, 25 अप्रैल...

रांची समेत झारखंड में अगले 3 दिन भीषण गर्मी जारी रहेगी। 25 अप्रैल से कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का यलो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img