आज अमित शाह देंगे चुनाव जीतने का मंत्र

रांची: भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में होगी। गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक के समापन सत्र को संबंधित करेंगे।

वे तीन महीने बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे। भाजपा के मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की कार्यसमिति, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ की कार्यसमिति आदि के सदस्यों को इसमें आमंत्रित किया गया है।

भाजपा ने इस कार्यक्रम में 25,000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का लक्ष्य रखा है। दो सत्र में होने वाली बैठक के पहले सत्र में शनिवार की सुबह 10.30 बजे से कार्यसमिति के सदस्यों को प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे।

इसमें सांसदों और विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा – सरमा, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...