Samastipur में बाइक सवार पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हुई मौत

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने जमीनी विवाद में एक बाइक सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की। घायल हालत में इलाज के लिए जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पचपैका गांव निवासी विनोद महतो के रूप में की गई। घटना समस्तीपुर के डैनी चौक के पास की है जहां अपराधियों ने एक बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने युवक पर गोलियां बरसाई और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि मृतक जमीनी विवाद में ही एक हत्या मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह आज भी कोर्ट से अपने घर लौट रहा था तभी अपराधियों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। परिजनों ने बताया कि उसे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। करीब एक सप्ताह पूर्व उसके घर पर भी फायरिंग की गई थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Husband से थी दोस्ती तो रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर पत्नी पर करवाया था हमला, 4 गिरफ्तार

Samastipur Samastipur

Samastipur

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...