ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा शेरघाटी कोर्ट परिसर, मौके पर अफरा-तफरी

गया : जिले के शेरघाटी कोर्ट परिसर में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए फोटू खान पर गोलियां चलाई गई है।। उसे दो गोली लगी है। वहीं एक पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

साथ ही अपराधियों के धड़-पकड़ में जुट गई है। फोटू खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनवर की हत्या उसके बेटे के सामने की थी। उस समय अनवर सैलून में अपने बेटे का बाल और खुद दाढ़ी बनवा रहा था। इस मामले में पांच लोग जेल में बंद चल रहे है। आमस टोल प्लाजा के निकट 100 बिगहे जमीन के लिए दोनों के बीच अदावत चल रही थी।

यह भी पढ़े : ’65 फीसदी आरक्षण को लागू करें केंद्र सरकार नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

फायरिंग फायरिंग

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...

JSSC CGL Paper Leak: सीआईडी ने एक और आरोपी मिथिलेश पांडेय...

 JSSC CGL पेपर लीक और धांधली मामले में CID ने बोकारो निवासी मिथिलेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 38...