Gandak River में नहीं है अधिक जलस्तर फिर भी ग्रामीणों में है दहशत का माहौल

गोपालगंज: गोपालगंज में एक बार फिर नदियों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। हालांकि इस बार गंडक नदी में पानी का बहाव अधिक नहीं है लेकिन गंडक में जलस्तर की कम और अधिक होने की वजह से सारण बांध के समीप कटाव तेज हो गया है। कटाव की वजह से लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

बताया जा रहा है कि कुचायकोट के विश्वंभरपुर में पिछले सप्ताह से कटाव तेज हो गया है जिसकी वजह से बांध पर खतरा मंडराने लगा है। जल संसाधन विभाग के अभियंता पवन कुमार ने कहा कि तटबंध पूरी तरह से मजबूत है और यहां अभी कटाव का कोई खतरा नहीं है। फिर भी सावधानी के तौर पर कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यूपी की सीमा के अहिरौली दान से लेकर जादोपुर महासेतु तक कई किलोमीटर लंबा सारण बांध के निर्माण को लेकर करोड़ों रूपये खर्च किया गया बावजूद इसके बांध में कई दिनों से कटाव हो रहा है। वहीं कटाव निरोधी कार्य ठीक से नहीं हो रहा है बल्कि अधिकारी लूट खसोट में जुटे हुए हैं। अगर जल संसाधन विभाग अभी भी नहीं सचेत हो कर सही से काम नहीं करवाता है तो फिर बांध का बचना मुश्किल है। बांध के आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  अयोग्य लोगों को पैसे लेकर बनाया गया Teacher, बीआरए विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gandak River Gandak River Gandak River

Gandak River

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...