Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

बांग्लादेश के हालात भारत में हो सकते हैं – कांग्रेस और राजद नेताओं के बयान वायरल

डिजीटल डेस्क : बांग्लादेश के हालात भारत में हो सकते हैं – कांग्रेस और राजद नेताओं के बयान वायरल। अशांत बांग्लादेश पर जहां ममता बनर्जी से लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल संसद में भारत सरकार के फैसलों पर सहमति जताते नजर आए हैं, वहीं प्रमुख प्रतिपक्षी सियासी गठबंधन आईएनडीआईए के चंद नेताओं के विवादास्पद बयान भी बांग्लादेश वाले हालात को लेकर सामने आएं हैं जो कि खूब वायरल भी हो रहे हैं। इनमें कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और सज्जन कुमार के अलावा राजद के सांसद मनोज झा के बयान शामिल हैं। सज्जन कुमार ने तो यहां तक कह दिया है कि जो हालात बांग्लादेश के पीएम आवास की देखने को मिली है, वही हाल यहां भी हो सकता है और यहां भी नाराज लोगों की भीड़ पीएम हाउस में घुसेगी।

सलमान खुर्शीद बोले – जो बांग्लादेश में हो रहा है, वह यहां भी हो सकता है

इन नेताओं के ये बयान दिल्ली और इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सामने आए हैं। बता दें कि बांग्लादेश में पिछले कुछ महीने से अशांति है और निवर्तमान पीएम शेख हसीना की कुर्सी जा चुकी है और वह अपना मुल्क छोड़ने को विवश हुईं और इस समय अलपकालिक शरण में भारत में हैं। इसी पर इन नेताओं के ये बयान तेजी से सुर्खियों में आए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य लग सकता है और हम भले ही जीत का जश्न मना रहे हों लेकिन निश्चित रूप से कुछ लोगों का मानना ​​है कि वह जीत या 2024 की सफलता शायद मामूली थी। अभी शायद बहुत कुछ करने की जरूरत है। इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि सतह के नीचे कुछ है। बांग्लादेश में जो हो रहा है वह यहां भी हो सकता है। बांग्लादेश में जून से आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। अगस्त में ये और हिंसक हो गया और कई लोगों की जान चली गई हैं। लोगों की बढ़ती आवाज के कारण ही शेख हसीना की कुर्सी चली गई। उन्हें देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शाहीन बाग याद दिलाते हुए बोले राजद सांसद मनोज झा – जब संसद हार गई तो सड़कें जीवंत हो गईं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ शाहीन बाग आंदोलन के बारे में बात की और कहा कि आंदोलन को उचित श्रेय नहीं दिया गया। शाहीन बाग की सफलता को उसकी उपलब्धियों की भव्यता के पैमाने पर नहीं मापा जाना चाहिए। मनोज झा ने कहा कि याद रखें कि शाहीन बाग विरोध का कारण क्या था – ‘जब संसद हार गई, तो सड़कें जीवंत हो गईं’। बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं के नेतृत्व में नए नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगभग 100 दिनों तक जारी रहा था और पूरे देश में इसी तरह के प्रदर्शनों को प्रेरित किया।

इंदौर में कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा
इंदौर में कांग्रेस नेता सज्जन वर्माझPolitical

खुर्शीद बोले – शाहीन बाग से जुड़े कितने ही लोग अब भी जेल में हैं, जमानत तक नहीं मिली

राजद सांसद मनोज झा का मानना है कि शाहीन बाग आंदोलन सफल रहा जबकि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का विचार है कि आंदोलन विफल रहा, क्योंकि विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहे कई लोग अब भी जेल में हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने यह भी कहा कि आज देश में शाहीन बाग जैसा दूसरा आंदोलन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आपको बुरा लगेगा अगर मैंने कहा कि शाहीन बाग विफल हो गया? हममें से बहुत से लोग मानते हैं कि शाहीन बाग सफल हुआ, लेकिन मैं जानता हूं कि शाहीन बाग से जुड़े लोगों के साथ क्या हो रहा है। उनमें से कितने अभी भी जेल में हैं? उनमें से कितनों को जमानत नहीं मिली। उनमें से कितने लोगों के बारे में कहा जा रहा है कि वे इस देश के दुश्मन हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा बोले – अगला नंबर भारत का होगा

इस समय देश में जो जनता आज सड़क पर हिलोरें ले रही है वह एक दिन प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी।  उन्होंने इंदौर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से जो घटनाक्रम बांग्लादेश में चल रहा है, वह गलत नीतियों की वजह से है। बांग्लादेश में नाराज जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई। यहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर याद रखिएगा कि एक दिन यहां भी नाराज जनता गलत नीतियों के कारण प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी। यही स्थिति रही तो अगला नंबर भारत का होगा।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...