Advertisment

सदर अस्पतालों में मिलेगा जीविका दीदी की रसोई का लजीज भोजन

औरंगाबाद/ गोपालगंजः सदर अस्पतालों में आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवता में मिल रही शिकायतों को देखते हुए एक विकल्प के रूप में “दीदी की रसोई”  की शुरू की गई है। औरंगाबाद/ गोपालगंज सदर अस्पतालों में आने वाले मरीजों को अब जीविका दीदी के हाथों बना हुआ स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदर अस्पताल में नवनिर्मित “दीदी की रसोई” का वर्चुअल उद्घाटन किया। दीदी की रसोई के तहत मरीजों को सुबह साढ़े सात बजे दूध, अंडा, सेब, केला व ब्रेड और  दोपहर में चावल, रोटी, दाल, हरी सब्जी व सलाद जबकि शाम में चाय बिस्किट और रात्रि में रोटी, चावल, दाल, हरी सब्जी व सलाद दी जाएगी। बाद में बाहरी लोगों के लिए भी यह सुविधा बहाल की जाएगी। हर दीदी की रसोई में कुल 6 जीविका दीदी कार्य करेगीं। मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक उद्घाटन के साथ ही जीविका दीदियों ने रसोई की कमान संभाल ली है। अब सदर अस्पताल में मरीजों, परिजनों और आगंतुको को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट तथा लजीज भोजन उपलब्ध हो रहा है और वह भी बाजार से सस्ता।

JPSC JSSC Protest RAF: रांची पहुंची RAF की 2 कंपनियां, फिर...

JPSC JSSC Protest RAF: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्र और BJP विधानसभा का घेराव कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी...

JPSC-JSSC Protest: बैरिकेडिंग तोड़ खेत के रास्ते विधानसभा पहुंचे छात्र, पुलिस...

JPSC-JSSC Protest: JPSC और JSSC में सुधार समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा का घेराव किया।...

Jairam Mahato JSSC CGL: छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में गरमाया...

Jairam Mahato JSSC CGL: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन, सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा के दौरान विधायक जयराम महतो ने सदन में छात्रों...