RJD Ex MLA के पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की लूटपाट

वैशाली: बिहार में अपराधियों का मनोबल राज्य सरकार और प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद कम होने का नाम नहीं ले रहा। तभी तो अपराधियों ने राजद की पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया और आराम से चलते बने। घटना वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजितपुर स्थित पेट्रोल पंप की है।

पेट्रोल पंप राजद की पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी की है जहां हथियारबंद अपराधी मारपीट कर नोजल मैन से 42 हजार रुपया लूट लिया। घटना के बाद मौके पर अफरतफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हथियारबंद तीन अपराधी एक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पहले मोटरसाइकिल का टंकी फूल करवा लिया।

पेट्रोल भरवाने के बाद जब नोजल मैन ने पैसा की मांग की तो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ मारपीट की और उसके पास से 42 हजार रुपया नकद छीन कर फरार हो गए। मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि बीती रात दस बजे के आसपास बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधी पेट्रोल पंप पर लूटपाट कर चलते बने। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Manish Sisodia को सुप्रीम कोर्ट से बेल को RJD ने बताया लोकतंत्र की जीत

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

RJD Ex MLA RJD Ex MLA

RJD Ex MLA

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...