Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

दिलीप जायसवाल का ममता पर निशाना, कहा- किसी नेता को ऐसी बातें बोलना पागलपन

पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीखा हमला किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी नेता को ऐसी बातें बोलना पागलपन है। जम्मू कश्मीर से जब धारा 370 हटाई गई थी तो कुछ अलगाववादी नेता और कुछ हमारे देश के नेता ने भी कहा था कि धारा 370 अगर हटेगा तो तमाचा पूरा देश को लगेगा लेकिन सब उलटा हुआ। दिलीप जायसवाल ने कहा कि ममता बनर्जी को काम करना चाहिए, अपराधी को मत बचाएं। ममता बनर्जी अपराधी को बचाने का काम कर रही है। अपने चमड़े के स्किन को सेव करने के लिए बचा रही है।

तेजस्वी यादव के ट्रांसफर पोस्टिंग वाले सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के वह सुपुत्र हैं। पहले का जो इतिहास है उसे तेजस्वी जरा ढंग से याद कर लें। तेजस्वी यादव को मैंने कहा है कि अपने सभी नेता को लेकर के मेरे साथ मंदिर में चले और जाकर बोले की हम भ्रष्टाचारी नहीं है। तेजस्वी जिस दिन मंदिर में जाकर बोल देंगे कि वह भ्रष्टाचारी नहीं है तो उसके बाद हम उनका इज्जत और सम्मान दोनों करेंगे। देखिए मैं बताता हूं विपक्ष के पास कोई काम नहीं है तो फालतू की बात करेंगे।

यह भी देखें :

2 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान की करेगी शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी दो सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमलोग दो सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक साथ बीजेपी का सदस्य बनेंगे।

यह भी पढ़े : दिलीप जायसवाल ने कहा- विपक्ष तालाब की राजनीति करता है जबकि BJP सैलाब की राजनीति

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...