मोतिहारी : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल रविवार की देर रात मोतिहारी पहुंचे। कार्यकर्ताओ ने उनका फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सूबे में हो रहे भूमि के सर्वे को लेकर लोगों को किसी तरह की चिंता नहीं करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है बिहार से बाहर काम करने वाले लोगों को अब सर्वे में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जो लोग भी बाहर कमा रहे हैं या बिहार से बाहर हैं। अगर भूमि पर उनका कब्जा है और वह अगर ऑनलाइन जमीन रसीद कटवाते हैं तो कोई परेशानी की बात नहीं है।
दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को साफतौर पर हिदायत दिया कि लोगों को परेशान नहीं करना है। उनसे किसी तरह की कोई कागजात नहीं मांगी जाएगी। वहीं अगर पुराने बंटवारे और कब्जे वाले जमीन को लेकर पूरा परिवार एकमत होकर वंशावली बनाकर अगर अधिकारी को दे देगा तो वैसे स्थिति में उनको भी सरकार मान्य करेगी। किसी भूमि पर विवाद कोर्ट में टाइटल सूट या सिविल सूट है तो सर्वे में फिलहाल वैसे जमीनों को चिन्हित करके रखा जाएगा। उस पर सरकार बाद में फैसला लेगी।
यह भी पढ़े : दिलीप जायसवाल का ममता पर निशाना, कहा- किसी नेता को ऐसी बातें बोलना पागलपन
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट



















