Tejashwi हमें थोड़े सिखाएंगे कि क्या कैसे करना चाहिए, भूमि सर्वे पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा…

Tejashwi

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार में भूमि सर्वे का काम शुरू किया गया जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सरकार पर विपक्ष ने लोगों जमीन हड़पने का आरोप लगाया वहीं दूसरी तरफ किसानों में भी उहापोह की स्थिति देखने को मिली। मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को कागजात एकत्रित करने के लिए तीन महीने का मोहलत दी है।

इसके बाद अब कहा जाने लगा है कि राज्य सरकार ने भूमि सर्वे का काम फ़िलहाल रोक दिया है। इस पर बात करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सर्वे का काम रोका या टाला नहीं गया है। सर्वे अभी चल रहा है, जिनके पास कागजात है उनका सर्वे किया जाएगा और जिनके पास कागजात की कमी है उन्हें तीन महीने का समय दिया गया है। जिनके पास कागजात की कमी है उन्हें परेशानी न हो इसके लिए तीन महीने का समय दिया गया है।

वहीं पुल गिरने के सवाल पर तेजस्वी यादव के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कोई जाहिल विपक्ष ही होगा जो इस पर सवाल उठायेगा। कल डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने स्पष्ट कह दिया था कि पुल के ऊपर का जो पार्ट गिरा है वह बेयरिंग लगाने में कुछ फॉल्ट हुआ जिसकी वजह से वह गिरा है। इससे न तो तेजस्वी को दिक्कत है और न ही पुल बनवाने वाले को। यह निर्माण कंपनी की जिम्मेवारी है कि वे कैसे लगा रहे हैं। अगर कुछ दिक्क्त होती है तो उनकी दिक्क्त है।

हां अगर कोई ऐसा पुल गिरता है जो दिए गए स्टैण्डर्ड के हिसाब से नहीं बनता है फिर गिर जाता है तो उस निर्माण कंपनी के ऊपर कार्रवाई होगी। वे जेल जायेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के समीक्षा बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री और पुलिस के वरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि नौकरशाह अगर मालिक की बात नहीं मानेगा तो किसकी बात मानेगा?

तेजस्वी हमें थोड़े ही सिखाएंगे कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। मुख्यमंत्री का निर्देश था कि किसे बैठक में आना है और किसे नहीं। इसमें तेजस्वी जी का कोई काम नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव को जाहिल और बेरोजगार करार देते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है तो वे इस तरह की बातें करते रहते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    अशोक चौधरी के पोस्ट पर राजनीति शुरू, RJD ने कहा पलटीमार तो BJP ने कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img