नशेड़ियों व अपराधियों का तांडव, BJP नेता पर बम से हमला, सड़क पर गिरे तो चाकू से गोदा

भागलपुर : भागलपुर में एक बार फिर नशेड़ियों व अपराधियों ने तांडव मचाया है। अब अपराधियों ने बबरगंज थाना क्षेत्र में पार्षद पति सह भाजपा नेता को ही निशाना बना लिया। बीजेपी नेता शशि मोदी पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो अपराधियों ने गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्से में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके साथी गोलू तिवारी पर भी हमला कर दिया गया। घटना में गम्भीर रूप से घायल पार्षद पति व उनके साथी को आनन-फानन में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रात के करीब 12 बजे नशे में लीन कई युवक कुतुबगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल पहुंचे थे। वहां महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे साथ ही एक युवक से फोन भी छीन लिया। पंडाल में मौजूद पार्षद पति ने यह देखा तो उसने नशेड़ियों को रोका, लेकिन वीवाद हो गया। इसके बाद अपराधियों ने शशि मोदी पर बम और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

यह भी देखें :

नशेड़ियों व अपराधियों का तांडव :

अपराधी यहीं नहीं रुके उसने शशि मोदी के पिता के घर पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। वहीं पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल है कि आखिर डायल-112 टीम और रात्रि गश्ती टीम कहां थी। घटना घटित ही होती है तो फिर पेट्रोलिंग का खोखला दावा क्यों जाता है।

यह भी पढ़े : सर मैने बड़े भाई की चाकू से हत्या कर दी है, मुझे कीजिए गिरफ्तार

सुशील कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...