त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों पर कार्रवाई, 613 नमूनों में से 223 में पाई गई गड़बड़ी

रांची: त्योहारी सीजन को देखते हुए राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए अभियान तेज कर दिया है। राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के निर्देश पर विभिन्न जिलों में छापेमारी की जा रही है।

उप खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुमंत कुमार तिवारी ने बताया कि राज्य स्तर पर खाद्य पदार्थों के 613 नमूने लिए गए, जिनमें से 223 नमूने मिलावटी पाए गए हैं। चतरा न्यायालय अपर समाहर्त्ता-सह-न्याय निर्णयन अधिकारी ने 6 खाद्य विक्रेताओं पर अर्थदंड लगाया है। मिलावटखोरी को रोकने के लिए सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुष्टि होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...