Durga Puja के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बांका में शांति समिति की बैठक में…

बांका: दुर्गा पूजा को लेकर बांका के अमरपुर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्ष बांका के एसडीएम अविनाश कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बांका एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए सभी पंडालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया और अफवाहों से परहेज करें।

एसडीपीओ विपिन बिहारी ने कहा कि अफवाह फ़ैलाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब एक हजार लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का लक्ष्य रखा गया जिसमें करीब 6 सौ लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। प्रतिमा का विसर्जन तय रूट पर ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमरपुर थाना क्षेत्र के सभी 18 दुर्गा पंडालों में दंडाधिकारी के साथ साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बैठक में महादेवपुर पंचायत के पंचायत समिति रंधीर राय ने अधिकारियों से ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की जबकि गोरगामा के पंचायत प्रतिनिधि बलबीर सिंह पंचायत के रानीकित्ता तथा कासपुर गांव में पूजा के दौरान महिला पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग की है।

शांति समिति की बैठक में बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी, जिला पार्षद सुजाता वैद्य, अमरपुर सीओ रजनी कुमारी, बीडीओ प्रतीक राज, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह, पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश साह, अशोक साह, रोहित साह, पुर्व चेयरमैन सदानंद महतो, सजन साह, कन्हैया कुमार, शंकर महतो, भरको मुखिया दिवाकर झा, सुभाष साह, सुनील झा, जयराम यादव,सुरेन्द्र शर्मा, मु हसनैन समेत विभिन्न पूजा समिति के सदस्य और आमजन मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Jehanabad में सीने पर कलश रख भक्त कर रहे मां की आराधना

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja

Durga Puja

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...