Dhanbad में CISF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 15 दिन पहले ही हुई थी ज्वाइनिंग…

Dhanbad : धनबाद में CISF जवान ने खौफनाक कदम उठाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम आकाश सिंह बताया जा रहा जो कि पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान के शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Dhanbad : 15 दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

मामला चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल सीवी एरिया स्थित सीआईएसएफ कैंप का बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Giridih में जंगली भेड़िया का आतंक, दो लोगों को नोच डाला और… 

मिली जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले ही जवान की पोस्टिंग हुई थी। यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। कैंप में रहने वाले जवान भी आश्चर्यचकित है कि आखिर ज्वाइनिंग के 15 दिन बाद ही जवान ने ऐसा क्या हुआ जो इस तरह की खौफनाक कदम उठाने की जरुरत पड़ी।

किसी से घंटो बात करता था जवान, जांच में जुटी पुलिस

घटना का पता तब चला जब सुबह बैरक में जवान का एक साथी अंदर गया तो देखा कि आकाश बेडशीट के सहारे पंखे से लटका हुआ है जिसके बाद साथी जवान ने इसकी सूचना बाकी जवानों को दी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और आकाश के शव को फंदे से नीचे उतारा।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : अगर केन्द्र सरकार बकाया दे तो हर परिवार को 3-3 लाख रुपए देंगे-सीएम हेमंत सोरेन 

मृतक जवान के रुममेट के माने तो आकाश फोन पर कई घंटो तक किसी से लगातार बातें करता था। आशंका जताई जा रही है कि आकाश ने प्रेम प्रसंग के कारण ही आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...