East Champaran में कलियुगी पोते ने की दादी की हत्या, दादा जख्मी

पूर्वी चंपारण: ‘नशा नाश का कारण’, यह कहावत चरितार्थ हो गई पूर्वी चंपारण में जहां नशा करने से मना करने पर एक पोते ने अपनी दादी की तलवार से काट कर हत्या कर दी जबकि दादा भी जख्मी हैं। घटना पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर के बरहरवा महानंद पंचायत की है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी पोते को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ़ झुन्नू हमेशा नशा में रहता था। उसके दादा ने उसका इलाज भी करवाया लेकिन उसकी नशा की आदत नहीं गई।

नशा करने से मना करने की वजह से ही उसने अपनी दादी पर जानलेवा हमला किया और तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया वहीं उसके दादा ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना में वृद्ध दादा भी जख्मी हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Begusarai में अपराधियों ने सोये हालत में युवक को मारी गोली

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran

East Champaran

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...