तेजस्वी के जन्मदिन पर लालू यादव का इमोशनल पत्र, कहा- ढेर सारा प्यार और खूब आशीर्वाद

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज 35वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को लेकर एक इमोशनल पत्र लिखा है। लालू यादव ने लिखा है कि प्रिय तेजस्वी तुम्हारे जन्मदिन पर परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि परम पिता आपको हिम्मत, हौसला, ताकत, सेहत, ऊर्जा, आत्मबल और अटूट इच्छा शक्ति प्रदान करे। जनसेवा के जिस पथ पर तुम चल रहे हो उस पर बिना थके, बिना झुके जनता की निरंतर सेवा करते हुए आगे बढ़ते रहो। समाजवाद की मशाल को अपने खून पसीने से रोशन करते रहें।

Best GPS in India

लालू यादव ने आगे लिखा है कि संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र की रक्षा और गरिमा को सुरक्षित रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए सदैव तैयार रहें। आपके सारे वचन और सारी कसमें पूर्ण हों, फिर चाहे वह नौजवानों को नौकरी रोज़गार दिलाने की बात हो, स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा की बात हो, किसान और मजदूर के हक की बात हो, माताओं, बहनों और दीदियों के सम्मान की बात हो। आप अपने सभी संकल्पों को हर हाल में पूरा कर पाएं यही आशा, प्रार्थना और दुआ करता हूं।

तुम सार्वजनिक जीवन में हो, जब कभी भी तुम्हें लगे कि तुम हताश और निराश हो सीधा बिना सोचे-समझे अपने जनता मालिकों के बीच चले जाना। सदैव सकारात्मक, ऊर्जावान, प्रगतिशील, कार्यशील, अनुशासित, कर्मठ, समर्पित, चरित्रवान, सैद्धांतिक, वफ़ादार, ईमानदार और वैचारिक लोगों को तरजीह देना। फक्र है पिता की इन सीख सलाह पर तुम शुरू से अमल कर रहे हो। व्यक्ति पद और सत्ता से नहीं बल्कि विचार और चरित्र से बड़ा होता है। सिद्धांतहीन व्यक्ति को ना आवाम दिलों में जगह देती है और ना इतिहास और जमात। मैं जानता हूं कि तुम जो कहते हो वो करते हो। जितना तुम काम के धुनी, कमिटमेंट के पक्के और इरादों के जिद्दी हो उतना ही बड़े-बुजुर्गों का कहावक व आदेश मानने में मुलायम।

यह भी देखें :

उन्होंने लिखा कि आज पूरा बिहार तुम्हारी तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रहा है उनकी सारी उम्मीदों पर खरा उतरिएगा, उनका साथ दीजिएगा उनकी शक्ति बनिएगा। संकल्पित और समर्पित भाव से सभी को साथ लेकर कामयाबी, तरक्की और परिवर्तन के रास्ते पर बिहार को आगे बढ़ाने का काम करते रहिए। करते रहिए… लड़ते रहिए… जीतते रहिए… 35 वर्ष की उम्र में तुमने इतने उतार-चढ़ाव देखे हैं, बहुत कुछ सीखा और सिखाया भी है। कभी-कभार सोचता हूं कि 25 से 35 वर्ष की आयु उम्र में हम क्या थे, क्या आचार-विचार, सपने-लक्ष्य थे और अब तुम्हारा देखता हूं तो मुझे ख़ुशी और गर्व होता है। बिहार के जन जन का जीवन यशस्वी और तेजस्वी बने इसके लिए कुल देवी-देवता तुम पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। तुम जनता के थे, जनता के हो और सदा जनता के ही रहोगे। ढेर सारा प्यार और खूब खूब आशीर्वाद। जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो बाबू।

राजद दफ्तर में तेजस्वी यादव का मना जन्मदिन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। प्रदेश दफ्तर में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगनानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और राजद नेता सुनील कुमार सिंह और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।जगदानंद सिंह और अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तेजस्वी यादव की लंबी उम्र की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर जगदानंद सिंह ने कहा कि कौन आता है कौन जाता है, बिहार इसकी परवाह नहीं करता है। देश में बीजेपी वाले उन्माद फैला रहे हैं। बटोगे तो कटोगे जैसे भाषा बोलते हैं। तेजस्वी यादव बिहार के 13 करोड़ जनता के आशा का केंद्र है।

RJD Party 22Scope News

राजद दफ्तर में तेजस्वी यादव का मना जन्मदिनयह भी पढ़े : 2025 में ‘नई सोच नया बिहार’, तेजस्वी के जन्मदिन पर पटना में लगा पोस्टर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...