गिरिडीह में बस स्टैंड के पास मिला शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह. शहर के बस स्टैंड के समीप आज गुरुवार की सुबह एक शिक्षक की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक शिक्षक की शिनाख्त नगर थाना क्षेत्र के चिरैयाघाट रोड निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गए हैं।

गिरिडीह में बस स्टैंड के पास मिला शिक्षक का शव

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुनील यादव की मौत कैसे हुई है। घटना के बाद पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...