Advertisement
Advertisement

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 9 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार यानी 19 नवंबर को कैबिनेट की बैठक हुई। सीएम नीतीश के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक में नौ एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें विभिन्न विभागों से जुडी योजनाओं की स्वीकृति, नए पदों का सृजन, योजना विस्तार और राशि स्वीकृति आदि शामिल रहे। प्रमुख एजेंडों के तहत राज्य सरकार ने निम्नांकित निर्णयों पर मुहर लगाई है। इसे बिहार को एक साथ कई बड़ी सौगत देने के तहत देखा जा रहा है।

Best GPS in India

आपको बता दें कि मंगलवार की बैठक में कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शासन और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े एजेंडों पर मुहर लगी है। साथ ही कैबिनेट की बैठक में रोजगार सृजन के महत्वाकांक्षी वादे को पूरा करने से संबंधित निर्णयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। राज्य के विकास सहित अपराध नियंत्रण और रोजगार सृजन पर फोकस करते हुए सीएम नीतीश की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम के लिए नीतीश कैबिनेट ने राशि मंजूर की है। इस मद में 225 करोड़ 78 लख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए 107 करोड़

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना अंतर्गत पटना जिला के मसौढ़ी में 560 क्षमता के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए 56 करोड़ 65 लाख 42 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना अंतर्गत पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 560 क्षमता के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए 50 करोड़ 47 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

Bihar Cabinet 1 22Scope News

शहीदों के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि में बढ़ोतरी

सशस्त्र सेनाओं एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीद कर्मियों के निकटतम आश्रित को दी जा रहे अनुग्रह अनुदान राशि में बढ़ोतरी करने की स्वीकृति दी गई है। राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम के लिए 250 करोड़ 78 लाख की स्वीकृति दी गई।

पथ निर्माण के लिए 152 करोड़ से ज्यादा की स्वीकृति

पटना जिला अंतर्गत डुमरी हाल्ट पोठही रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण के लिए 109 करोड़ 21 लाख 83 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। साथ ही छपरा बाईपास से छपरा मेडिकल कॉलेज तक 1.40 किमी चार लेन और दो किमी दो लेन निर्माण कार्य के लिए 43 करोड़ 40 लाख 27 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई।

Bihar Cabinet 1 1 22Scope News

यह भी देखें : Bihar में Nitish Cabinet की अहम बैठक पैक्स अध्यक्ष की गाड़ी से मिले श’राब… तीन गिरफ्तार….

तारिणी दास को मिला एक्सटेंशन

लखीसराय के रामपुर से श्रृंगी ऋषि धाम पथ और रामपुरहाट से क्यूल रेलवे स्टेशन तक 21.85 किलोमीटर पथ की मजबूतीकरण कार्य के लिए 44 करोड़ 91 लाख 36 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। वहीं भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तर उपभाग तारिणी दास को 21.10.2024 सेवानिवृत्ति के उपरांत अगले दो वर्ष के लिए या मुख्य अभियंता के पद पर नियमित प्रोन्नति होने तक जो भी पहले हो के लिए संविदा पर नियोजन की स्वीकृति दी गई।

सड़कों का बिछेगा जाल

इस बैठक में बिहार की कई जगहों पर सड़क और पुल पुलिया बनाने का भी निर्णय लिया गया है। पटना-गया रेलखंड में डुमरी हॉल्ट पोठही रेलवे स्टेशन के बीच सड़क उपरी पुल (आरओबी) के निर्माण के लिए 10921.83 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। पथ प्रमंडल लखीसराय में 21.85 किमी पथ का मजबूतीकरण कार्य के लिए 4491.36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। छपरा बाईपास से छपरा मेडिकल कॉलेज तक (4-लेन) का निर्माण (1.40 किमी) और पूर्वी एवं पश्चिमी पथ (2-लेन 2.00 किमी) निर्माण कार्य के लिए कुल 4340.27 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

यह भी पढ़े : बिहार कैबिनेट में 108 एजेंडों पर लगी मुहर

महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...