Purnea MP के घर की हो रही रेकी, सुरक्षा के मामले में..

पटना: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में Purnea MP पप्पू यादव ने जब से लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है उसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है। एक बार फिर पप्पू यादव को पाकिस्तान से धमकी मिल रही । मामले में गुरुवार को पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की सरकार मुझे सुरक्षा देना नहीं चाहती है।

उन्होंने कहा कि मेरे घर की रेकी की जा रही है, मेरा पीछा किया जा रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि कल मेरे घर का फोटो व्हाट्सएप्प पर भेज कर धमकी देने वालों ने लिखा है कि यह तुम्हारा अर्जुन भवन है जहां तुम रहते हों। मैं सिलीगुड़ी गया तो मेरे पास कॉल आया कि तुम सिलीगुड़ी पहुंच गये, वापस पटना आया हूं तब भी कॉल आया कि पटना आ गए।

पप्पू यादव को सुरक्षा मुहैया करे सरकार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लगातार मिल रही धमकी मामले में अब बिहार में राजनीति शुरू हो गई है। मामले में बिहार में विपक्षी दल राजद ने भी पूर्णिया के सांसद को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। मामले में राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सांसद की सुरक्षा का जिम्मा राज्य और केंद्र सरकार की होती है। पप्पू यादव के सांसद हैं और उन्हें लगातार जान मरने की धमकी मिल रही है ऐसे में उन्हें चाहिए कि पप्पू यादव को समुचित सुरक्षा मुहैया कराई जाये।

सांसद की सुरक्षा का जिम्मा सरकार की, नजरअंदाज न करें

वहीं मामले में कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह मामला सांसद पप्पू यादव को धमकी देने का ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार की सुचिता का भी मामला है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि सांसद पप्पू यादव को बार बार धमकी मिल रही है। सांसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है और यहां एक सांसद को धमकी मिल रही है लेकिन इस पर कोई बात भी नहीं कर रहा। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते एक सांसद अक्सर जनता के बीच जाते हैं, जनता की समस्याओं को सुनते हैं, ऐसे में सरकार का उत्तरदायित्व बनता है कि वह सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

चिंता न करें, सरकार रख रही है नजर

वहीं मामले में भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि पप्पू यादव जी आप बिल्कुल भी चिंता न कीजिए। यदि आपको वाकई सुरक्षा की जरूरत होगी तो राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी हर मुमकिन सुरक्षा मुहैया करवाएगी। अभी आपको पर्याप्त सुरक्षा प्राप्त है। आपको मिल रही धमकियों के जांच का जिम्मा जिन पार्टियों को दी गई है वह लगातार जांच कर रही है। इसके साथ ही कुंतल कृष्णा ने पप्पू यादव को सलाह भी दी कि वह देश दुनिया की चिंता को छोड़कर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के बारे में चिंता करें।

पूर्णिया पुलिस से करें शिकायत होगी कार्रवाई

वहीं जदयू ने भी भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि पूर्णिया के सांसद ने इसके पहले भी जान से मारने की मिली धमकी के बारे में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी तो उसके बाद पूर्णिया पुलिस उसे मामले की छानबीन कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। अब एक बार फिर से उन्होंने घर की रेकी का मामला प्रकाश में लाया है तो वह एक बार फिर से पूर्णिया जिला प्रशासन और पूर्णिया पुलिस से इस मामले में लिखित शिकायत करें ताकि इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई की जा सके और अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Opposition को नहीं रास आ रही सीएम की ‘महिला संवाद यात्रा’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Purnea MP Purnea MP Purnea MP Purnea MP Purnea MP Purnea MP Purnea MP Purnea MP Purnea MP Purnea MP

Purnea MP

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...