Advertisment

पहले Bike में पेट्रोल भरवाया, पैसे मांगने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पंप मालिक के भतीजा की…

Bike

गया: गया में अपराधियों का मनोबल प्रत्येक दिन सातवें आसमान पर नजर आता है। एक बार फिर गया में अपराधियों ने तांडव मचाया। अपराधियों ने गया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से महज 150 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर पहुंच कर आतंक मचाया और पेट्रोल पंप मालिक के भतीजा कुंदन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस अपराधियों की पहचान और धड़ पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना मुफस्सिल थाना के मानपुर में स्थित पेट्रोल पंप की है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और एक सौ रूपये का पेट्रोल भरवाया और पैसे दिए बगैर दुबारा पेट्रोल भरने के लिए कहा। नोजलमैन पैसे की मांग करते हुए दुबारा पेट्रोल देने से मना कर दिया। इसके बाद अपराधी ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद नोजलमैन ने पंप के मालिक को फोन किया।

इस बीच अपराधी ने भी अपने कुछ साथियों को बुला लिया। मृतक ने जब मामले में बात करने की कोशिश की इसी दौरान अपराधी अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। अपराधियों की गोलीबारी में मृतक को गोली लग गई। गोली लगते ही अपराधी मौके से फरार हो गए जबकि आनन फानन में घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी अनवर जावेद, एसडीपीओ सुनील पांडेय समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं स्थानीय लोग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगो ने बताया कि यह इलाका रात में भी व्यस्त रहता है। इसके बावजूद बदमाशों का बेखौफ होकर फायरिंग करना पुलिस की नाकामी को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में पुलिस की गश्ती व्यवस्था पूरी तरह फेल है।

घटना के बाद से पेट्रोल पंप कर्मी इस घटना से इतने दहशत में हैं कि वे अपना नाम मीडिया को बताने से डर रहे हैं। पंप के एक कर्मी का कहना है कि मानपुर में काम करना मतलब जान गंवाना है। अगर हम अपना नाम बताएंगे तो बदमाश हमारे साथ भी गलत कर सकते है। मानपुर के बदमाशों के लिए गोलीबारी करना आम बात है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    आज से शुरू होगा Assembly का शीतकालीन सत्र

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bike Bike Bike Bike Bike Bike

Bike

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...