नीतीश के महिला संवाद यात्रा पर लालू का कटाक्ष, कहा- आंख सेंकने जा रहे हैं मुख्यमंत्री

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दिए गए बयान से बिहार में सियासी भूचाल ला दिया है। लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश अपना आंख सेकने जा रहे हैं। लालू यादव ने कहा कि पहले अपना आंख सेकें फिर सरकार बनानी की सोचें। वहीं विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के 200 प्लस सीट जीतने के दावे पर भी लालू यादव ने कहा कि वह पहले आंख सेकें अपना फिर सरकार बनाने के लिए सोचें।

बीजेपी ने जताया विरोध

बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्रा ने लालू यादव के इस बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने ओछी टिप्पणी की है। उनके पार्टी के लोग आंख सेखने कहां कहां जाते थे? अगर खुल जाए बात तो बहुत लोग नंगे हो जाएंगे। महिलाओं के साथ भद्दा मजाक लालू ने किया है, वह अपने उम्र का ख्याल रखें।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- सरकारी खजाने से बिहार यात्रा करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

 

 

 

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...