Advertisement
Advertisement

BPSC परीक्षा केंद्र पर हंगामा मामले में पुलिस ने एक छात्र को किया गिरफ्तार

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा के दौरान कुम्हरार में स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामा मामले में पुलिस ने एक युवक को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रश्न पत्र का एक बंडल भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। मामले जानकारी देते हुए पटना सिटी के एसडीपीओ अतुलेश झा ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को पटना के बापू परीक्षा परिसर में उच्च युवकों ने हंगामा करते हुए अव्यवस्था फैलाई थी।

इस दौरान हंगामा कर रहे युवकों ने परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने की बात भी फैलाई थी और सड़क जाम कर दिया था। मामले में परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रवीन कुमार ने अगमकुआं थाना में अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल जांच की और जांच के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक सुपौल का रहने वाला मनीष कुमार है जिसे पटना के पाटलिपुत्र स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवक के कमरे से पुलिस ने परीक्षा प्रश्न पत्र का बंडल भी बरामद किया है जो हंगामा के दौरान कुछ छात्रों ने लूट लिया था। बताते चलें कि 13 दिसंबर 2024 को पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में बीएससी 70वीं पीटी परीक्षा के दौरान छात्रों द्वारा प्रश्न पत्र लीक होने, देर से मिलने और कुछ छात्रों को प्रश्न पत्र नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा था। इस मामले में 50 से 60 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज की गई थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   iPhone बनाने वाली कंपनी भी करेगी बिहार में निवेश, अब तक एक लाख करोड़ रूपये के निवेश का मिला कन्फर्मेशन

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC

BPSC

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...