Viral News: मां से रुपये नहीं मिलने पर चढ़ा बिजली के खंभे पर, नंगे तार पर लेटकर मचाई अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

Viral News: आंध्र प्रदेश से एक चौंकैने वाला मामला सामने है। यहां व्यक्ति ने बिजली के खंभे पर चढ़कर और बिजली के तारों पर लेटकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। बताया जा रहा है कि घटना पालकोंडा मंडल के एम. सिंगीपुरम गांव की है। वह व्यक्ति शराब के नशे में था।

Viral News: बिजली के तार पर लेटा व्यक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार को तब हुई जब याग्गाला वेंकन्ना नाम के व्यक्ति की अपनी मां से पैसों को लेकर बहस हो गई। दरअसल, उनकी मां को एनटीआर भरोसा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रुपये मिले थे। यही रुपये उसने मांगे थे। उसकी मां ने उसके नशे में होने का हवाला देते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वेंकन्ना गुस्से में आ गया और घर से बाहर निकल गया और पास के बिजली के खंभे पर चढ़ गया।

Viral News: ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय ट्रांसफार्मर को बंद कर दिया और पोल की बिजली काट कर अप्रिय घटना होने रोका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वेंकन्ना तारों के बंडल पर लेटे हुए दिख रहा है। वहीं ग्रामीणों की भीड़ देख रही है। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ और जैसे ही स्थिति सामान्य हुई तो क्षेत्र में बिजली बहाल कर दी गई।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...