Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

2 बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़े, बर्तन की दुकान पर पहुंचे थे 5

नालंदा : नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में गुरुवार को हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जिनकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। मुरौरा गांव में रहने वाले राहुल कुमार की बर्तन की दुकान पर गुरुवार को पांच बदमाश पहुंचे। इनमें बिन्द थाना क्षेत्र के जयपाल यादव और मानपुर थाना क्षेत्र के राहुल कुमार भी शामिल थे। दुकानदार से किसी बात पर विवाद के बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। हालात बिगाड़ने के लिए उन्होंने फायरिंग भी की।

ग्रामीणों ने 2 बदमाशों को पकड़ा

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भाग रहे दो बदमाशों को पकड़कर भीड़ ने जमकर पीटा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों बदमाशों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।दुकानदार राहुल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने पांचों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जयपाल यादव की तलाशी में एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि समय रहते पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया, अन्यथा मॉब लिंचिंग की नौबत आ सकती थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक

यह भी देखें :

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...