जिलाधिकारी के जनता दरबार में 67 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 67 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें शिक्षा, आपूर्ति, आवास, राजस्व और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

Betia DM 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। उनमें राधिका देवी, पूजा श्रीवास्तव, देवनाथ प्रसाद, साहेब महतो, संगीता देवी, बेचु केवट, शिव साह, अवध किशोर सिंह, सुकई राम, महंथ शर्मा, सुबोध कांत तिवारी, भूलन प्रसाद यादव, ईश्वर कांत मिश्रा, अब्दुल हाकिम खां, मोतीलाल राम, सुरेश राम, पारस यादव, राजेन्द्र साह, नवल कुमार, नेहा देवी और निर्मला देवी आदि के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला गोपनीय शाखा और सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Road पर रात बिता रहे लोगों के बीच डीएम ने किया कंबल वितरित, अधिकारियों को कहा ‘ठंड की वजह से…’

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...