
मोतिहारी : मोतिहारी में होली पर्व को लेकर शराब तस्कर ब्रांडेड शराब को स्टॉक करने की योजना बना रहे लगभग 50 लाख रुपए की कीमत की ब्रांडेड शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है। मोतिहारी के राजपुर थाने इलाके में एक यूपी नंबर ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर 50 लाख रुपए की कीमत के 100 कार्टून में तकरीबन 2500 लीटर ब्रांडेड शराब की बोतलों को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा है। यूपी नंबर की ट्रक से यूपी से शराब की बड़ी खेप मोतिहारी के राजेपुर इलाके में लाई जा रही थी ताकि होली पर्व में इसको बेचा जा सके।
वहीं एसडीपीओ दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ लिया है। सीडीपीओ दुर्गा शक्ति ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एक यूपी नंबर की ट्रक यूपी से आ रही थी और राजेपुर इलाके में पहुंची थी। पुलिस को देखते ही ड्राइवर की हरकत अजीब तरह की होने लगी और पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे ट्रक और शराब के साथ जब्त किया है।
यह भी पढ़े : Purnia पुलिस को बड़ी सफलता, एक कंटेनर शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट




